Saturday, March 29, 2025
Google search engine
Homeएनसीआरग्रेटर नोएडा में 25000 का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर...

ग्रेटर नोएडा में 25000 का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस न आरोपी को जब रुकने के लिए कहा था तो भागते हुए फायरिंग करने लगा था। बदमाश को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था।

पुलिस के अनुसार, दादरी पुलिस घोड़ी गोल चक्कर से रामगढ़ की ओर रामगढ़ कट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे संदिग्ध  बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार पुलिस को देख भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इसकी पहचान मेहराज (25) पुत्र इकबाल के रूप में हुई है। वह गौतमबुद्ध नगर के थाना क्षेत्र जारचा का रहने वाला है।

बदमाश के पास से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। साथ ही मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments