Saturday, March 29, 2025
Google search engine
Homeखेलभारत ने कुछ ही घंटे में बांग्लादेश से लिया हार का बदला,...

भारत ने कुछ ही घंटे में बांग्लादेश से लिया हार का बदला, हॉकी मैच में 13-1 से रौंदा

नई दिल्ली। मुमताज खान के चार गोल के अलावा कनिका सिवाच और दीपिका की हैट्रिक की मदद से गत चैंपियन भारत ने रविवार को यहां महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में बांग्लादेश को 13-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। क्रिकेट में मिली हार का भारतीय महिला हॉकी टीम ने हिसाब चुकता कर दिया।

पूल ए के मैच में विजेता टीम के लिए मुमताज (27वें, 32वें, 53वें, 58वें), कनिका (12वें, 51वें, 52वें), दीपिका (7वें, 20वें, 55वें), मनीषा (10वें), ब्यूटी डुंग डुंग (33वें) और उप कप्तान साक्षी राणा (43वें) ने गोल दागे जबकि बांग्लादेश की ओर से ओरपिता पाल (12वें) ही एकमात्र गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं। भारत ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और आराम से जीत दर्ज की।

पहले क्वार्टर से ही भारत ने बनाया दबदबा

भारत ने पहले ही क्वार्टर में 3-1 की बढ़त बना ली थी। भारत के लिए पहला गोल दीपिका ने दागा। वहीं, बांग्लादेश के लिए एक मात्र गोल अर्पिता पाल ने किया। भारतीय टीम ने इस बढ़त को आखिरी तक बनाए रखा और हर मिनट के साथ ही फासला भी बढ़ता गया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में दो गोल दागे थे। भारत ने पहले और दूसरे के बाद तीसरे क्वार्टर में भी शानदार प्रदर्शन किया।

चौथे क्वार्टर में दागे पांच गोल

तीसरे क्वार्टर में कुल तीन गोल दागे गए। साक्षी राणा और मुमताज ने इस क्वार्टर में गोल किए। टीम इंडिया ने चौथे और आखिरी क्वार्टर में कमाल ही कर दिया। भारत ने आखिरी क्वार्टर में कुल पांच दनादन गोल दागे। मुमताज ने कुल चार गोल किए। वहीं, कनिका ने 3 और दीपिका ने भी 3 गोल दागे। मनीषा, डुंग और साक्षी राणा के नाम एक-एक गोल रहा।

अगले मुकाबले में मलेशिया से टक्कर

भारत सोमवार को अपने दूसरे ग्रुप गेम में मलेशिया से भिड़ेगा। टीम यहां अपना खिताब बचाने के अलावा अगले साल चिली के सैंटियागो में होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने की भी आशा कर रही है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीम को वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments