DEVENDRA FADNAVIS – Punjab Shahar https://punjabshehar.live Mon, 16 Dec 2024 03:41:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 फडणवीस सरकार का मत्रिमंडल विस्तार, 39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ https://punjabshehar.live/2024/12/16/fadnavis-governments-cabinet-expansion/ https://punjabshehar.live/2024/12/16/fadnavis-governments-cabinet-expansion/#respond Mon, 16 Dec 2024 03:41:25 +0000 https://sancharnow.com/?p=24515

नागपुर:

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्‍ट्र के नागपुर में रविवार को फडणवीस सरकार (Fadnavis Government) के मंत्रिमंडल विस्‍तार में 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इसमें 33 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं और 6 विधायकों ने राज्‍यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की. फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल विस्‍तार के मौके पर मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ ही उप मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहे. विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के तीन सप्ताह से अधिक वक्‍त गुजरने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया.  महाराष्ट्र में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं.

फडणवीस सरकार के कुल 39 मंत्रियों में से भाजपा के 19, शिवसेना के 11 और एनसीपी के 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया है. भाजपा के 16 विधायकों को कैबिनेट मंत्री और 3 विधायकों को राज्‍यमंत्री बनाया गया है. इसके साथ ही शिवसेना के 9 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं और दो राज्‍यमंत्री हैं. वहीं एनसीपी के कोटे से 8 कैबिनेट मंत्री और एक राज्‍यमंत्री बनाए गए हैं.

यहां देखिए मंत्रियों की पूरी लिस्‍ट 

मंत्री का नाम पार्टी कैबिनेट मंत्री/राज्‍यमंत्री
चंद्रशेखर बावनकुले भाजपा कैबिनेट
राधाकृष्ण विखे पाटील भाजपा कैबिनेट
हसन मुश्रीफ एनसीपी कैबिनेट
धनंजय मुंडे एनसीपी कैबिनेट
चंद्रकांत पाटील भाजपा कैबिनेट
गिरीश महाजन भाजपा कैबिनेट
गुलाबराव पाटील शिवसेना कैबिनेट
गणेश नाईक भाजपा कैबिनेट
मंगल प्रभात लोढा भाजपा कैबिनेट
दादाजी भुसे शिवसेना कैबिनेट
संजय राठौड़ शिवसेना कैबिनेट
उदय सामंत शिवसेना कैबिनेट
जयकुमार रावल भाजपा कैबिनेट
पंकजा मुंडे भाजपा कैबिनेट
अतुल सावे भाजपा कैबिनेट
अशोक उईके भाजपा कैबिनेट
शंभूराजे देसाई शिवसेना कैबिनेट
आशीष शेलार भाजपा कैबिनेट
दत्तात्रेय विठोबा भरणे एनसीपी कैबिनेट
अदिति सुनील तटकरे एनसीपी कैबिनेट
शिवेंद्र राजे भोसले भाजपा कैबिनेट
माणिकराव कोकाटे एनसीपी कैबिनेट
जयकुमार गोरे भाजपा कैबिनेट
नरहरि सीताराम जिरवाल एनसीपी कैबिनेट
संजय सावकारे भाजपा कैबिनेट
संजय शिरसाट शिवसेना कैबिनेट
प्रताप सरनाईक शिवसेना कैबिनेट
भरत गोगावले शिवसेना कैबिनेट
मकरंद जाधव एनसीपी कैबिनेट
नितेश राणे भाजपा कैबिनेट
आकाश फुंडकर भाजपा कैबिनेट
बाबासाहेब पाटील एनसीपी कैबिनेट
प्रकाश आंबेडकर शिवसेना कैबिनेट
माधुरी मिसाल भाजपा राज्‍यमंत्री
आशीष जायसवाल शिवसेना राज्‍यमंत्री
डॉ पंकज भोयर भाजपा राज्‍यमंत्री
मेघना बोर्डिकर साकोरे भाजपा राज्‍यमंत्री
इंद्रनील नाईक एनसीपी राज्‍यमंत्री
योगेश कदम शिवसेना राज्‍यमंत्री

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली.

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता रामकृष्‍ण विखे पाटिल ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. पाटिल ने शिरडी विधानसभा सीट से लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की है. पाटिल पूर्व में भी मंत्री रह चुके हैं.

चंद्रकांत पाटिल ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है. पाटिल  कोथरूड सीट से चुनकर आए हैं और पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. साथ ही महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं.

इसके साथ ही गिरीश महाजन ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है. महाजन जामनेर सीट से चुनकर आए हैं. वह सातवीं बार जामनेर के विधायक बने हैं. महाजन 1995 में पहली बार विधायक बने थे और 1978 में एबीवीपी के सदस्य बने थे.

महाराष्‍ट्र की ऐरोली सीट से जीतकर आए गणेश नाईक को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. 1994 में नाईक पहली बार विधायक बने थे और महाराष्‍ट्र में पहले भी मंत्री पद का जिम्‍मा संभाल चुके हैं.

मंगल प्रभात लोढ़ा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. लोढ़ा पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और मालाबार हिल सीट से जीतकर आए हैं. लोढ़ा मुंबई भाजपा के अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं. उन्‍होंने संस्‍कृत में शपथ ली.

सींदखेड़ा से जीतकर आए जयकुमार रावल ने फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. रावल पांचवीं बार विधायक बने हैं और पहले भी मंत्री रह चुके हैं. रावल शाही परिवार से आते हैं. साथ ही भाजपा के उपाध्‍यक्ष भी रह चुके हैं.

इसके साथ ही भाजपा के वरिष्‍ठ नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. पंकजा मुंडे पहले भी सरकार में मंत्री रह चुकी हैं.

इसके साथ ही दादाजी भुसे को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

संजय राठौड़ ने भी कैबिनेट मंत्री रूप में शपथ ली.

इसके साथ ही पंकजा मुंडे के चचेरे भाई धनंजय मुंडे को भी कैबिनेट में जगह दी गई है.

फडणवीस सरकार में उदय सामंत को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

गुलाबराव पाटिल ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली.

अतुल सावे ने फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की.

अशोक उईके को भी कैबिनट मंत्री बनाया गया है.

साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में  शंभूराज शिवाजीराव देसाई ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की.

आशीष शेलार ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. शेलार मुंबई भाजपा के अध्यक्ष हैं और वांद्रे पश्चिम विधानसभा सीट से चुनकर आए हैं.

दत्तात्रेय विठोबा भरणे ने फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की.

अदिति सुनील तटकरे ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली.

इसके साथ ही शिवेंद्र राजे भोसले को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

माणिकराव कोकाटे ने भी कैबिनेट मंत्री रूप में शपथ ली.

फडणवीस सरकार में  जयकुमार गोरे को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

नरहरि सीताराम जिरवाल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

संजय सावकारे ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली.

5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने ली थी शपथ 

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में देवेंद्र फड़णवीस ने मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उप मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. 5 दिसंबर को आयोजित उस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा के अन्‍य दिग्‍गज और सहयोगी शामिल हुए थे. वहीं कैबिनेट विस्तार में देरी को विभागों को लेकर खींचतान का नतीजा माना जा रहा है.

]]>
https://punjabshehar.live/2024/12/16/fadnavis-governments-cabinet-expansion/feed/ 0 24515
देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अजित पवार बनेंगे डिप्टी सीएम https://punjabshehar.live/2024/12/05/devendra-fadnavis-will-take-oath-as-chief-minister-for-the-third-time-today/ https://punjabshehar.live/2024/12/05/devendra-fadnavis-will-take-oath-as-chief-minister-for-the-third-time-today/#respond Thu, 05 Dec 2024 03:46:51 +0000 https://sancharnow.com/?p=24060

मुंबई। महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह राज्य के 21वें मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार दोपहर भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने अपने सहयोगी दल शिवसेना के नेता एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं राकांपा के अध्यक्ष अजित पवार के साथ राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

फडणवीस सरकार को समर्थन का पत्र देने के बावजूद एकनाथ शिंदे देर शाम तक असमंजस में थे कि वह उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या नहीं। लेकिन भाजपा के अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि फडणवीस के साथ शाम को हुई उनकी बातचीत सकारात्मक रही है। वह और अजित पवार फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा भव्य समारोह

नई सरकार का शपथ ग्रहण गुरुवार शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होना है। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होने जा रहे इस भव्य समारोह में राजगशासित 19 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। कई केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। लेकिन एक ओर जहां अब देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री एवं अजित पवार का उपमुख्यमंत्री बनना तय है, वहीं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की ओर से देर शाम तक बनी रही भ्रम की स्थिति महायुति के उत्साह में किरकिरी बन गई।

फडणवीस ने शिंदे के सरकारी आवास ‘वर्षा’ जाकर मुलाकात की

माना जा रहा है कि शिंदे गृहमंत्रालय के साथ ही उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करने पर अड़े थे। राजभवन जाने से पहले फडणवीस ने शिंदे के सरकारी आवास ‘वर्षा’ जाकर उन्हें सरकार में शामिल होने का आग्रह किया था। लेकिन उसका कोई असर शिंदे पर नहीं हुआ। सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद राजभवन में हुए संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के यह पूछे जाने पर क्या आप कल उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, शिंदे ने कहा कि वह शाम तक इस प्रश्न का उत्तर देंगे।

हालांकि इसी क्रम में शिंदे ने यह भी कहा कि 2022 में फडणवीस ने इसी स्थान पर मुख्यमंत्री के रूप में मुझे समर्थन दिया था, अब हम उन्हें दे रहे हैं। हम सब मिलजुल कर अच्छी सरकार चलाएंगे। शाम को देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर शिंदे से मिलने उनके आवास पर गए। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट की बातचीत हुई। लेकिन तब भी शिंदे की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। जबकि राकांपा अजित पवार फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने को तैयार हैं।

अजित पवार फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने को तैयार

उन्होंने यह बात संवाददाता सम्मेलन के दौरान भी मजाकिया लहजे में कही, कि इनका (शिंदे का) तो पता नहीं। लेकिन मैं तो कल शपथ ले रहा हूं। शिवसेना में भी एकनाथ शिंदे के करीबी माने जानेवाले उदय सामंत एवं संजय शिरसाट जैसे नेताओं ने अलग-अलग बयान में कहा है कि शिवसेना के सभी विधायक चाहते हैं कि शिंदे सरकार में रहकर उनका नेतृत्व करें।

इससे पहले आज सुबह महाराष्ट्र विधानभवन के सेंट्रल हाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने विधायकों से कहा कि उन्हें भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव करना है। आप जिसका नाम प्रस्तावित करना चाहें, करें। इसके बाद सबसे भाजपा के दो वरिष्ठ विधायकों एवं पूर्व मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल एवं सुधीर मुनगंटीवार ने देवेंद्र सरिताताई गंगाधरराव फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा, और दस विधायकों ने एक-एक कर उनके प्रस्ताव का समर्थन किया।

महाराष्ट्र की पिछली महायुति सरकार में ही सरकारी अधिकारियों एवं नेताओं को अपने नाम के साथ उनकी माता का नाम भी जोड़ने की पहल की थी। इसीलिए आज फडणवीस के नाम का प्रस्ताव करते समय प्रस्तावकों ने उनके नाम के साथ उनकी माता सरिताताई फडणवीस का नाम जोड़कर पुकारा।

इस जीत से हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है- फडणवीस

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने इस विधानसभा चुनाव को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस चुनाव में मिला भारी जनादेश बताता है कि ‘एक हैं, तो सेफ हैं’ और ‘मोदी है, तो मुमकिन है’। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली इस भारी जीत के लिए मैं महाराष्ट्र की जनता को साष्टांग दंडवत करता हूं। यह जीत भाजपा के लिए आनंददायक तो है, लेकिन इस जीत से हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। जो जनादेश हमें मिला है, उसका सम्मान हमें रखना है। चुनाव में दिए गए आश्वासन पूरे करने हैं।

2022 में हमें फिर अपनी सरकार बनाने का मौका मिला

पहले से चल रही योजनाएं भी पूरी करनी हैं। उन्होंने कहा कि हमें 2019 में भी जनादेश मिला था। लेकिन तब उसे चुरा लिया गया था। ढाई साल विपक्ष में बैठने के बावजूद हमारा कोई विधायक टूटा नहीं। 2022 में हमें फिर अपनी सरकार बनाने का मौका मिला, और अब मित्रदलों के साथ एक बड़ा जनादेश मिला है। अब हमारे सामने लोगों की अपेक्षाएं पूर्ण करने की चुनौती है।

]]>
https://punjabshehar.live/2024/12/05/devendra-fadnavis-will-take-oath-as-chief-minister-for-the-third-time-today/feed/ 0 24060
महाराष्ट्र के सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तय: भाजपा नेता https://punjabshehar.live/2024/12/02/devendra-fadnavis-name-finalised-for-maharashtra-cm-post/ https://punjabshehar.live/2024/12/02/devendra-fadnavis-name-finalised-for-maharashtra-cm-post/#respond Mon, 02 Dec 2024 04:24:55 +0000 https://sancharnow.com/?p=23941

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार रात को बताया कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है। पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि बीजेपी विधायक दल की बैठक दो या तीन दिसंबर को होगी। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने कहा है कि नई महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होंगे।

देवेंद्र फडणवीस दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल कुछ दिनों का था। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में फडणवीस उपमुख्यमंत्री थे।

एकनाथ शिंदे ने भी दिया अपना समर्थन

हालांकि, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नतीजों की घोषणा हुए दो हफ्ते हो गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्रा को लेकर सस्पेंस अब भी जारी है। इस चुनाव में 288 सीटों वाली विधानसभा में महायुति को महा विकास अघाड़ी से जबरदस्त बढ़त मिली है।

इससे पहले दिन में, कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह सतारा में हैं और ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह लंबे चुनाव कार्यक्रम के कारण बीमार पड़ गए थे। उन्होंने अगले मुख्यमंत्री पर पार्टी के फैसले के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री का फैसला भारतीय जनता पार्टी ही करेगी और सोमवार को CM का नाम तय हो जाएगा।” साथ ही उन्होंने इस फैसले के अपने समर्थन को भी दोहराया।

बेटे के लिए डिप्टी CM पद चाहते हैं शिंदे?

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के नए मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेगी, जिसे उनका पूरा समर्थन होगा, और कहा कि सरकार गठन पर महायुति सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं है।

अपने पैतृक गांव में पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि सरकार गठन पर बातचीत चल रही है और सभी फैसले महायुति के तीन सहयोगियों-शिवसेना, बीजेपी और NCP की ओर से आम सहमति से लिए जाएंगे।

इन अटकलों के बीच कि उनके बेटे श्रीकांत शिंदे को डिप्टी सीएम का पद मिल सकता है और शिवसेना गृह विभाग के लिए उत्सुक है, शिंदे ने कहा कि महायुति सहयोगी- बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना- आम सहमति से सरकार गठन का फैसला करेंगे।

]]>
https://punjabshehar.live/2024/12/02/devendra-fadnavis-name-finalised-for-maharashtra-cm-post/feed/ 0 23941