Farmer protest – Punjab Shahar https://punjabshehar.live Tue, 10 Dec 2024 05:43:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 विकास में किसानों के योगदान को भुला नही जाएगा, जेल में बंद किसानों को शीघ्र मिलेगा लाभ – धीरेंद्र सिंह https://punjabshehar.live/2024/12/10/the-contribution-of-farmers-in-development-will-not-be-forgotten-farmers-in-jail-will-soon-get-benefits-dhirendra-singh/ https://punjabshehar.live/2024/12/10/the-contribution-of-farmers-in-development-will-not-be-forgotten-farmers-in-jail-will-soon-get-benefits-dhirendra-singh/#respond Tue, 10 Dec 2024 05:43:27 +0000 https://sancharnow.com/?p=24230

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा के जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कल विमान का ट्रायल किया गया और जल्द ही यहां से उड़ाने शुरू होने की संभावना है लेकिन गौतम बुध नगर के किसान जिन्होंने विकास के चलते प्राधिकरण को अपनी जमीनी दी आज भी जेल में बंद है। विकसित होते जिले में किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। वही जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत मे किसानों के योगदान को भुला नही जाएगा। उन्होंने जेल में बंद किसानों को जल्द ही उनका हक दिलाने का आश्वासन दिया है।

दरअसल, गौतम बुध नगर में तीन विकास प्राधिकरण है। जिनमे नोएडा विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और यमुना विकास प्राधिकरण। इन तीनों प्राधिकरण से प्रभावित हजारों किसान आज भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बीते दोनों आंदोलन कर रहे किसानों को पुलिस ने जबरन आंदोलन स्थल से उठाकर जेल भेज दिया। वर्तमान में 136 किसान जिला कारागार लक्सर जेल में बंद है। किसान लंबे समय से 10% आवासीय भूखंड, 64.7 प्रतिशत बढ़ा हुआ मुआवजा व नए भूमि अधिग्रहण कानून की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन कई दशक बीत जाने के बाद भी किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया।

 

जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ट्रायल रन के दौरान विधायक धीरेंद्र सिंह से जब पूछा गया कि एक तरफ किसान विकास में सहयोग करते हुए अपनी जमीन दे रहे हैं लेकिन उसके बाद भी किसानों को जेल में बंद कर दिया जा रहा है। इस पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जहा भी विकास होता है उसके कुछ दुष्परिणाम भी होते है। जेल में बंद किसानों की समस्याएं तत्कालीन सरकारों के द्वारा है। 20 से 30 साल पहले जिन किसानों की जमीनों को अधिग्रहण किया गया और आज तक उनका हक नहीं दिया गया है। जेवर एयरपोर्ट के निर्माण में जिन किसानों ने अपनी जमीन दी उनके सीधे मुख्यमंत्री से वार्ता कराई गई और उनको उसका उचित मुआवजा दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों को जो नए भूमि एक्ट के तहत लाभ मिलने चाहिए उन लाभों को दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

इसके साथ ही धीरेंद्र सिंह ने कहा कि विकास में किसानों के योगदान को भुला नहीं जा सकता और लोग इस परिभाषा को भी समझे मुझे कोई गुरेज नही है सत्ता पक्ष का विधायक होते हुए ये कहने में कि जब हम विकसित भारत की बात करते हैं। तो उस विकसित भारत मे हमे किसानों के विकास को भी वरीयता देनी पड़ेगी। यदि हम उद्योग धंधे लगाएंगे तो हमें किसानों के जीवन यापन संबंधित सुविधाएं भी देनी होगी। हमारा पूरा प्रयास है कि हम अपने क्षेत्र के किसानों को उनका हक दिलवाएं। इसके लिए मैं निरंतर प्रयास करता रहता हूं अभी सरकार और प्रशासन को भी अवगत कराया गया जिसके बाद मुख्य सचिव ने बैठक की। हम सतत प्रयत्नशील है कि यहां के विकास में योगदान करने वाले लोग नुकसान में न रहे। यहाँ का विकास भी बाधित न हो और किसानों को भी महत्वपूर्ण लाभ मिले।

]]>
https://punjabshehar.live/2024/12/10/the-contribution-of-farmers-in-development-will-not-be-forgotten-farmers-in-jail-will-soon-get-benefits-dhirendra-singh/feed/ 0 24230
किसान आंदोलन के चलते जेल में बंद किसानों की भूख हड़ताल की खबर अफवाह, 136 किसान है जेल में बंद https://punjabshehar.live/2024/12/08/the-news-of-hunger-strike-by-farmers-jailed-due-to-farmer-agitation-is-a-rumour/ https://punjabshehar.live/2024/12/08/the-news-of-hunger-strike-by-farmers-jailed-due-to-farmer-agitation-is-a-rumour/#respond Sun, 08 Dec 2024 16:11:23 +0000 https://sancharnow.com/?p=24178

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा संयुक्त किसान मोर्चे के तहत अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौतम बुद्ध नगर में कई दिनों तक पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार किया जिसके दौरान 136 किसानों को लुकसर जेल में भेजा गया है। वहीं अब सोशल मीडिया पर किसानों के जेल में भूख हड़ताल की खबर के बाद जेलर ने बताया कि जेल के अंदर सभी किसान खाना और नाश्ता नियमित रूप से ले रहे हैं। जेल में बंद किसानों के द्वारा कोई भूख हड़ताल नहीं की गई है।

दरअसल, बुधवार रात करीब 11 बजे जीरो पॉइंट पर धरना स्थल पर सो रहे किसानों को पुलिस ने जबरन उठाकर पुलिस वैन से जेल भेज दिया। जिसके बाद रात करीब 1 बजे किसान नेता सुखबीर खलीफा व सोरन प्रधान सहित 34 किसान को भी जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार की सुबह किसानों को जेल भेजे जाने के विरोध में सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया। दनकौर सहित अन्य देहात इलाकों से ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पहुंचने का अनुरोध किया गया। इस दौरान पहले से अलर्ट पुलिस ने महिला सिपाहियों की मदद से महिला समेत 100 से अधिक किसानों को हिरासत में लेकर जेल पहुंचाया। हालांकि जेल पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला किसानों को छोड़ दिया जबकि उनके साथ आए 42 पुरुषों किसानों को जेल भेज दिया। सभी किसानों को लुकसर जेल के सामान्य बैरक में रखा गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति के धरना करने के लिए जीरो पॉइंट से दलित प्रेरणा स्थल की ओर निकले किसानों को गिरफ्तार किया गया है। कई दिनों तक किसानों को गिरफ्तार करने के बाद 136 किसानों को लुकसर में रखा गया है वही बुजुर्ग महिलाओं को छोड़ दिया गया है।

गौतम बुद्ध नगर की लक्सर जेल के जेलर राजीव कुमार ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते 136 किसानों को यहां पर रखा गया है। सभी किसानों को नियमित रूप से भोजन और नाश्ता दिया जा रहा है। जेल के अंदर मौजूद कोई भी किसान भूख हड़ताल पर नहीं है। इसके साथ ही जेल के अंदर किसानों का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां पर सभी किसान खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आंदोलन करने वाले किसानों की प्रमुख मांगे

गौतम बुद्ध नगर के किसान 10% आवासीय भूखंड और 64.7 प्रतिशत बढ़े हुए मुआवजे के साथ नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। इसके चलते किसानों ने कई सालों से धरना प्रदर्शन और आंदोलन भी किया। बीते दिनों दस से अधिक किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद किसानों ने यमुना प्राधिकरण कार्यालय के बाहर डेरा डाला और 2 दिसंबर को किसानों ने दिल्ली कोच की घोषणा की। नोएडा पुलिस ने उन्हें दलित प्रेरणा स्थल पर रोक लिया गया अधिकारियों से वार्ता के बाद किसानों को एक सप्ताह तक दलित प्रेरणा स्थल पर धरना प्रदर्शन जारी रखने को कहा गया।

]]>
https://punjabshehar.live/2024/12/08/the-news-of-hunger-strike-by-farmers-jailed-due-to-farmer-agitation-is-a-rumour/feed/ 0 24178
आंदोलन रहेगा जारी – संयुक्त किसान मोर्चा ने की आपातकालीन बैठक, 30 से ज्यादा किसान संगठन हुए शामिल https://punjabshehar.live/2024/12/07/the-agitation-will-continue-samyukta-kisan-morcha-held-an-emergency-meeting/ https://punjabshehar.live/2024/12/07/the-agitation-will-continue-samyukta-kisan-morcha-held-an-emergency-meeting/#respond Sat, 07 Dec 2024 12:17:29 +0000 https://sancharnow.com/?p=24128

Sanchar Now। गौतम बुध नगर में किसान आंदोलन के चलते लगातार किसान अपनी गिरफ्तारी दे रहे हैं। वही संयुक्त किसान मोर्चे की आज एक आपातकालीन बैठक अट्टा गुजरान गांव में हुई। बैठक में 30 से अधिक किसान संगठन एक साथ मौजूद रहे और सभी ने आंदोलन को आगे बढ़ाने और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही बैठक में सभी किसान संगठनों ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा पहले की तरह आज भी एकजुट है। इस घटना के बाद और ज्यादा मजबूत और अपना हक लेने के लिए तत्पर है।

दरअसल, शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चे के द्वारा एक आपातकालीन बैठक अट्टा गुजरान गांव में बुलाई गई। इस बैठक में भारतीय किसान टिकैत, जय जवान जय किसान, भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत, अखिल भारतीय किसान सभा, सिस्टम सुधर संगठन, भारतीय किसान एकता, किसान एकता महासंघ, भारतीय किसान परिषद, भारतीय किसान यूनियन भानू, भारतीय किसान यूनियन अखंड, भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति, किसान यूनियन अजगर, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा, किसान एकता महासंघ, भारतीय किसान यूनियन मंच और भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत सहित लगभग 30 से अधिक संगठन मौजूद रहे। बैठक में मौजूद सभी किसान संगठनों ने एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। जिसके चलते लगातार आंदोलन को आगे बढ़ने का भी निर्णय लिया है।

भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में किसानों द्वारा निर्णय लिया गया कि पुलिस की बर्बरता तथा माहौल को तुरंत समाप्त किया जाए। साथ ही साथ जो किसान और किसान नेता जेल में बंद है उन्हें तुरंत बिना शर्त रिहा किया जाए। इसके साथ ही एक सद्भाव पूर्ण माहौल तैयार किया जाए जिससे वार्ता और संवाद का माहौल तैयार हो सके। लोकतंत्र के सभी पक्षों के अधिकार सुरक्षित किया जाए क्योंकि धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात रखना हमारा संवैधानिक अधिकार है।

किसानों ने कहा कि बैठक के माध्यम से सभी को यह भी अवगत कराना चाहते हैं कि संयुक्त किसान मोर्चा पहले की तरह आज भी एकजुट है। किसानों की गिरफ्तारी की इस घटनाक्रम के बाद और ज्यादा मजबूत और अपने हक लेने के लिए तत्पर है। शासन, प्रशासन और सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक निर्णय लिए जाने की स्थिति में संयुक्त किसान मोर्चा दोबारा कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए विवश होगा।

]]>
https://punjabshehar.live/2024/12/07/the-agitation-will-continue-samyukta-kisan-morcha-held-an-emergency-meeting/feed/ 0 24128
किसान नेता रूपेश वर्मा, विकास प्रधान सहित सैकड़ो किसान गिरफ्तार, छावनी में तब्दील रहा ग्रेटर नोएडा https://punjabshehar.live/2024/12/06/hundreds-of-farmers-including-farmer-leader-rupesh-verma-vikas-pradhan-arrested-greater-noida-turned-into-a-cantonment/ https://punjabshehar.live/2024/12/06/hundreds-of-farmers-including-farmer-leader-rupesh-verma-vikas-pradhan-arrested-greater-noida-turned-into-a-cantonment/#respond Fri, 06 Dec 2024 15:24:35 +0000 https://sancharnow.com/?p=24124

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर किसानों के महापंचायत के ऐलान के बाद शुक्रवार को भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ग्रेटर नोएडा को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। सीआरपीएफ, पीएसी और भारी संख्या में पुलिस फोर्स जगह-जगह तैनात रही। शुक्रवार को किसान नेता रुपेश वर्मा व विकास प्रधान सहित सैकड़ो किसानों को दिल्ली कूच करने के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले किसान नेता सुखबीर खलीफा और सोरन प्रधान को पुलिस ने बुधवार देर रात को धरना स्थल से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से लगातार किसान अपनी गिरफ्तारियां दे रहे हैं।

दरअसल, शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही जिससे किसानों को धरना स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया। शुक्रवार को भी सैकड़ो किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वहीं भारतीय किसान परिषद के सदस्य राजेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को संयुक्त किसान मौर्चा के नेतृत्व में किसान नेता रूपेश वर्मा व विकास प्रधान सहित सैकड़ो किसानों ने धरने के तीसरे दिन परी चौक से गिरफ्तारी दी हैं। यह गिरफ्तारियां ऐसे ही यथावत तब तक चलती रहेगी जब तक की किसानों को जेल से रिहानी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को धरने पर बैठने नहीं दिया जा रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा जिसके चलते किसान गिरफ्तारियां दे रहे हैं।

वही एडिशनल पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने बताया कि किसानों के आंदोलन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। शुक्रवार को 12 कंपनी पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स व सीआरपीएफ की महिला बटालियन लगाई गई है। इसके साथ ही करीब 5000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वही आम नागरिकों की यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए 500 से अधिक ट्रैफिक कर्मियों को भी लगाया गया है। इसके साथ ही अन्य पुलिस को भी तैनात किया गया है। अगर कहीं पर भी कोई है सामाजिक तत्व / अराजक तत्व कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://punjabshehar.live/2024/12/06/hundreds-of-farmers-including-farmer-leader-rupesh-verma-vikas-pradhan-arrested-greater-noida-turned-into-a-cantonment/feed/ 0 24124
दिल्ली कूच कर रहे हैं 120 किसानों की गिरफ्तारी के बाद किसानों में भारी आक्रोश, कल फिर दिल्ली कूच का किसानों ने किया ऐलान https://punjabshehar.live/2024/12/05/there-is-huge-resentment-among-farmers-after-the-arrest-of-120-farmers-who-are-marching-towards-delhi/ https://punjabshehar.live/2024/12/05/there-is-huge-resentment-among-farmers-after-the-arrest-of-120-farmers-who-are-marching-towards-delhi/#respond Thu, 05 Dec 2024 11:20:32 +0000 https://sancharnow.com/?p=24085

SancharNow। ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार को जीरो पॉइंट पर दिल्ली कूच करते हुए पुलिस ने 120 महिला-पुरुष किसानों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान महिलाओं के साथ पुलिस ने धक्का मुक्की भी हुई। इससे पहले भी बुधवार रात को पुलिस ने धरना स्थल से किसानों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद किसानों ने दोबारा जीरो पॉइंट पर महापंचायत का ऐलान किया लेकिन मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जिससे किसान जीरो पॉइंट धरना स्थल पर नहीं पहुंच पाए। अब किसानों ने शुक्रवार 6 दिसंबर को फिर ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है।

संयुक्त किसान मोर्चे के नेता रुपेश वर्मा ने बताया कि 120 से ज्यादा किसान महिला, पुरुषों को दिल्ली कूच करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। किसान नेताओं पर नाजायज दवा बनाने के लिए उनके परिवार जनों को थाने में बिठाया जा रहा है। रुपेश वर्मा ने कहां की किसान सभा के संयोजक वीर सिंह के नेतृत्व में किसानों के द्वारा गिरफ्तारी दी गई। किसानों ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

रुपेश वर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने 3 दिसंबर को दलित प्रेरणा स्थल पर शांतिपूर्वक धरना दे रहे किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद 4 दिसंबर को हजारों की संख्या में संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर किसान महापंचायत के लिए पहुंचे। पंचायत के दबाव में जेल में बंद किसानों को सरकार को रिहा करना पड़ा। संयुक्त किसान मोर्चे की स्टीयरिंग कमेटी ने अधिकारियों से बातचीत कर सहमति बनाई थी कि 5 दिसंबर सुबह वार्ता कर आंदोलन के आगे की कार्रवाई व रणनीति बनाई जाएगी। परंतु पुलिस प्रशासन ने पुनः वादा खिलाफी करते हुए बुधवार रात में ही सुखवीर खलीफा और सोरन प्रधान के नेतृत्व में मौजूद 22 किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और धरना स्थल को खाली करा दिया। जिससे पूरे जिले के किसानों में आक्रोश बढ़ गया है और आज सैकड़ो की संख्या में किसान दिल्ली कूच करने के इरादे से जीरो पॉइंट पहुंचे। जहां पर मौजूद पुलिस ने दिल्ली मार्च कर रहे किसानों के साथ बदसलूकी करते हुए महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की और सभी को गिरफ्तार किया है।

रुपेश वर्मा ने कहा कि पुलिस का दमन उत्पीड़न किसानों में और आक्रोश भर रहा है। पुलिस द्वारा किसान नेताओं के परिजनों को परेशान करने से आंदोलन खत्म होने वाला नहीं है। गांव-गांव से किसान हजारों की संख्या में गिरफ्तारियां देने को तैयार हैं। यह दादरी की वीर जानता है जिसे 1857 की क्रांति में बड़ी संख्या में कुर्बानी दी थी। यहां जब भी दमन उत्पीड़न होता है उत्तर प्रदेश की सरकार बदल जाती है। योगी सरकार किसानों को उनका हक देने के बजाय उनका उत्पीड़न और दमन करने में जुटी है। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर जिनके नेतृत्व में आज गिरफ्तारियां हुई। उन्होंने कहा कि हम झुकने वाले नहीं है रुकने वाले नहीं है अपना हक लेकर रहेंगे। योगी सरकार चाहे कितने भी लोगों को जेल में बंद कर दे चाहे जितने मुकदमे किसानों के खिलाफ दर्ज कर ले किसान अब डरने वाला नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि कल 6 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे फिर से सैकड़ो की संख्या में किसान दिल्ली कूच करने के लिए जीरो पॉइंट पहुंचेंगे।

ग्रेटर नोएडा से कल फिर दिल्ली कूच का किसानों ने किया ऐलान

वही भारतीय किसान परिषद के नेता उदल आर्य ने कहा की लड़ाई आर पार की है संकल्प करके आंदोलन शुरू किया था। किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलना लोकतंत्र पर हमला है। संविधान में नागरिकों की अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। हम हर हमला सहेंगे और अपने अधिकारों को हासिल करके रहेंगे। गौतम बुद्ध नगर के किसान योगी सरकार की तानाशाही को झेलते हुए देश के संविधान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने का कार्य कर रहे हैं।

]]>
https://punjabshehar.live/2024/12/05/there-is-huge-resentment-among-farmers-after-the-arrest-of-120-farmers-who-are-marching-towards-delhi/feed/ 0 24085
देर रात धरना स्थल से किसानों को पुलिस के फिर किया गिरफ्तार, आज फिर जुटेंगे किसान https://punjabshehar.live/2024/12/05/police-again-arrested-farmers-from-the-protest-site-late-night-farmers-will-gather-again-today/ https://punjabshehar.live/2024/12/05/police-again-arrested-farmers-from-the-protest-site-late-night-farmers-will-gather-again-today/#respond Thu, 05 Dec 2024 03:47:31 +0000 https://sancharnow.com/?p=24061

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा में जीरो पॉइंट पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे किसानों को बुधवार देर रात पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की देर रात 12 बजे जीरो पॉइंट पर बैठे किसान नेता सुखबीर ख़लीफ़ा सहित 32 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर धरना स्थल खाली करा दिया है। यह कार्यवाही उसे समय हुई जब रात लगभग 12:00 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर एक ट्वीट किया गया जिसमें कहा गया की अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही किसान नेता रुपेश वर्मा ने आज दोपहर 12:00 बजे फिर जीरो पॉइंट पर किसानों की महापंचायत बुलाए और एक वीडियो जारी कर अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का निवेदन किया है।

दरअसल, गौतम बुध नगर के किसान संगठनों के द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा का गठन किया गया। इस संयुक्त किसान मोर्चे के द्वारा 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत बुलाई गई। जिसके बाद किसानों की यह महापंचायत महापड़ाव में बदल गई और किसान का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर दिन और रात आंदोलन शुरू हो गया। इसके बाद 28 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चे के सभी किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से यमुना विकास प्राधिकरण पहुंचे और वहां पर भी अपना आंदोलन महापड़ाव के रूप में शुरू कर दिया। उसके बाद किसानों ने अपने तय कार्यक्रम के तहत 2 दिसंबर को दिल्ली को कूच कर दिया। जब किसान दिल्ली के लिए कूच कर रहे थे तो पुलिस व प्रशासन ने नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों को बल पूर्वक रोक दिया। इसके बाद किसानों को आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह में किसानों की मांगों को लेकर मुख्य सचिव से वार्ता कराई जाएगी। इस आश्वासन के बाद किसानों ने दिल्ली कूच न करते हुए दलित प्रेरणा स्थल पर ही अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वही 3 दिसंबर को पुलिस ने दोपहर में बलपूर्वक दलित प्रेरणा स्थल से भारी संख्या में किसानों को बसों में भरकर ले गई। जिसके बाद 123 किसानों को जेल भेज दिया बाकी बुजुर्ग व महिलाओं को उनके घर भिजवा दिया गया।

सीएम के ट्वीट के बाद हुई फिर हुई किसानों की गिरफ्तारी

देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात एक शोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स ट्वीट करते हुए स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा गौतम बुद्ध नगर हो, अलीगढ़ हो या संभल अथवा कोई अन्य जनपद अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट को प्रशासनिक शक्ति के रूप में देखा जा रहा है। जिससे यह संकेत मिलता है कि किसी भी विरोध आंदोलन को कानून व्यवस्था बिगड़ने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसी ट्वीट के बाद जीरो पॉइंट पर धरना दे रहे किसान नेताओ को एक बार दोबारा से गिरफ्तार किया गया है। किसान नेता सुखबीर खलीफा सहित 32 किसानो नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पुलिस ने जीरो पॉइंट के धरना स्थल को खाली करा दिया है।

जीरो पॉइंट पर आज फिर जुटेंगे किसान

वही किसान नेता रुपेश वर्मा ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के साथ ही सुखबीर खलीफा और एकता मंच के साथ ही सोरन प्रधान को पुलिस ने विश्वास घात करते हुए दोबारा धरना स्थल से उठा लिया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन का वक्त है और यदि आंदोलन को कुचल दिया गया तो फिर हम दोबारा कभी खड़ा नहीं हो पाएंगे। आंदोलन अपने चरम पर है और आंदोलन को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसलिए जितने भी हमारे साथी हैं सभी अधिक से अधिक संख्या में दोपहर 12:00 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर पहुंचे। आंदोलन को हमें किसी भी कीमत पर आगे लेकर जाना है और अपने मुद्दों को जीत कर ही घर वापसी करनी है।

जेल से रिहाई के बाद किसानों का दवा किया ‘सरकार को झुकना पड़ा’

दलित प्रेरणा स्थल से किसानों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को जीरो पॉइंट पर किसानो ने महापंचायत कर जेल भेजे गए सभी किसानों को रिहा करने की मांग की। जिसके बाद सभी किसानों को रिहा किया गया और सभी किसान फिर जीरो पॉइंट पर चल रहे महापंचायत में शामिल हुए। इसके बाद निर्णय लिया गया कि यह आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि धरना स्थल बदलने को लेकर गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चे की बैठक होगी इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

]]>
https://punjabshehar.live/2024/12/05/police-again-arrested-farmers-from-the-protest-site-late-night-farmers-will-gather-again-today/feed/ 0 24061
सभी किसान जेल रिहा, कल संयुक्त किसान मोर्चे की बैठक के बाद तय होगी आगे आंदोलन की रणनीति https://punjabshehar.live/2024/12/04/all-farmers-released-from-jail-further-strategy-of-agitation-will-be-decided-after-the-meeting-of-samyukta-kisan-morcha-tomorrow/ https://punjabshehar.live/2024/12/04/all-farmers-released-from-jail-further-strategy-of-agitation-will-be-decided-after-the-meeting-of-samyukta-kisan-morcha-tomorrow/#respond Wed, 04 Dec 2024 13:25:29 +0000 https://sancharnow.com/?p=24035

Sanchar Now। नोएडा में कल दलित प्रेरणा स्थल पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन रहे किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दलित प्रेरणा स्थल से पुलिस ने भारी संख्या में किसानों को जबरन बसों में बैठाया। जिसके बाद बुजुर्ग व महिलाओं को उनके घर भेज दिया जबकि 123 किसानों को पुलिस ने लुकसर जेल भेज दिया था। किसानों को जेल भेजने के विरोध में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर आज सुबह से महापंचायत की गई। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत के पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन राकेश टिकैत महापंचायत में नहीं पहुंचे। लेकिन जेल में बंद सभी 123 किसानों को पुलिस ने रिहा कर दिया। इसके बाद सभी किसान धरना स्थल पर पहुंचे और संयुक्त किसान मोर्चे के तहत चल रहे आंदोलन में कल बैठक करने का निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद ही आगे के आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी और निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान धरना स्थल पर किसानों से वार्ता के दौरान पुलिस व प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे।

दरअसल, गौतम बुध नगर में किसान संयुक्त किसान मोर्चा के तहत सभी किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का यह आंदोलन 25 नवंबर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर शुरू हुआ। जहां से यह आंदोलन महापड़ाव में बदल गया और फिर किसान तीन दिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर आंदोलन करने के बाद 28 नवंबर को यमुना प्राधिकरण पहुंचे। जहां से किसानों ने अपने तय कार्यक्रम के तहत 2 दिसंबर को दिल्ली कूच कर दिया। सभी किसानों को नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते वहीं पर रोक दिया। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को एक सप्ताह में मुख्य सचिव से वार्ता कर उनकी मांगों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सभी किसानो ने दलित प्रेरणा स्थल पर ही आंदोलन कर चलते धरना शुरू कर दिया। लेकिन 3 दिसंबर को दोपहर में दलित प्रेरणा स्थल पर शांतिपूर्वक धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने जबरन बसों में भरकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद बुजुर्ग व महिलाओं को उनके घर छोड़ दिया गया जबकि 123 किसानों को लुकसर जेल भेज दिया गया।

किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि पुराने कानून के तहत जमीन लिए जाने से प्रभावित सभी किसानों को एक समान नीति के तहत 10% प्लॉट और बढ़ा हुआ 64.7 मुआवजे की किसान मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी किसान संगठनों के द्वारा किये जा रहे इस आंदोलन किसान एक जनवरी 2014 के बाद जमीन लिए जाने से प्रभावित सभी किसानों को बाजार दर का चार गुना मुआवजा, 20% प्लॉट और सभी भूमिधर और भूमिहीन किसानों को रोजगार व पुनर्वास के अलावा आबादियों का विस्थापन किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

महापंचायत में जेल से रिहा होकर पहुंचे किसानों ने निर्णय लिया है कि कल संयुक्त किसान मोर्चे की एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सभी संगठनों के से किसान नेता शामिल होंगे। इसके बाद आगे की आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि आगे का आंदोलन यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर चलेगा या यह आंदोलन नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर किया जाएगा।

]]>
https://punjabshehar.live/2024/12/04/all-farmers-released-from-jail-further-strategy-of-agitation-will-be-decided-after-the-meeting-of-samyukta-kisan-morcha-tomorrow/feed/ 0 24035
आज अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करेंगे किसान, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ये रूट रहेंगे डायवर्ट https://punjabshehar.live/2024/12/02/today-farmers-will-march-to-delhi-regarding-their-demands/ https://punjabshehar.live/2024/12/02/today-farmers-will-march-to-delhi-regarding-their-demands/#respond Mon, 02 Dec 2024 03:39:19 +0000 https://sancharnow.com/?p=23925

Sanchar Now। संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर आज हजारों की संख्या में किसान ग्रेटर नोएडा से दिल्ली कूच करेंगे। यह किसान बीते 25 नवंबर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापड़ाव में धरना प्रदर्शन करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। इसके बाद 28 नवंबर से यह किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से यमुना प्राधिकरण पहुंच गए जहा पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहा है। आज यमुना प्राधिकरण से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करेंगे। जिसके लिए प्रदर्शनकारी किसान महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12:00 बजे जुटेंगे और दिल्ली की और ट्रैक्टरों से मार्च करेंगे। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेड लगा दिए हैं। दिल्ली पुलिस और गौतम बुद्ध नगर पुलिस बौर्डरों पर चेकिंग कर रही है इसी के चलते यातायात रूट भी डाइवर्ट किए गए हैं।

दरअसल, सोमवार 2 दिसंबर को दिल्ली कूच सबसे पहले संयुक्त किसान मोर्चा के किसान संगठनों के नेताओं की गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ वार्ता विफल हो गई। किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं जिसमें किसानों की प्रमुख मांगे 10% प्लॉट, 64.7 प्रतिशत बढ़ा हुआ मुआवजा, नई भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार बाजार दर का चार गुना मुआवजा, 20% प्लॉट दिए जाने और भूमिदर – भूमिहीन किसानों के सभी बच्चों को रोजगार तथा पुनर्वास के सभी लाभ दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही किसान आबादियों का निस्तारण किए जाने की मांग भी कर रहे हैं। किसानों की मांगों को देखते हुए शासन स्तर पर एक हाई पावर कमेटी का गठन किया गया था। इसके साथ ही किसानों की मांग है कि हाई पावर कमेटी द्वारा पास किए गए मुद्दों पर सरकारी आदेश जारी किया जाए वही आबादी क्षेत्र का उचित निस्तारण किया जाए

अपनी मांगों को लेकर किसानों की इस बार आर पार की लड़ाई में जुट गए हैं। गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा सहित 20 जिलों के किसान दिल्ली मार्च में शामिल होंगे। इससे पहले 25 नवंबर से किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं जिसके बाद किसानों का यह आंदोलन 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक यमुना प्राधिकरण पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है। आज सोमवार 2 दिसंबर को आंदोलन के अंतिम दिन सभी किसान संसद सत्र के दौरान दिल्ली कूच करने जा रहे हैं। इसके लिए प्रदर्शनकारी किसान पहले महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12:00 बजे से जुटना शुरू करेंगे और फिर दिल्ली की ओर ट्रैक्टरों से मार्च करेंगे। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर बेरिकेडिंग लगा दिए हैं। दिल्ली पुलिस और गौतम बुद्ध नगर पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है और यातायात रूट भी डाइवर्ट किए गए हैं।

महामाया फ्लाईओवर जहां से किसानों ने आगे दिल्ली कूच का ऐलान किया है। वहां पर कालिंदी कुंज से होकर नोएडा सेक्टर 18 की तरफ आने जाने, जिला बॉर्डर से दिल्ली जाने और नोएडा के रास्ते जुड़े हुए हैं। इस वजह से ट्रैफिक पूरी तरह से यहां भीड़ छूटने से प्रभावित होगा। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने नोएडा, दिल्ली की सीमाओं पर बेरिकेड्स लगा दिए हैं। यातायात दबाव बढ़ने पर कई रूट डायवर्ट किए गई है। पुलिस की ओर से लोगों से वैकल्पिक मार्ग और मेट्रो का उपयोग करने की अपील की गई है।

किसानों के आंदोलन के दौरान ये रूट किए गए डाइवर्ट

चिल्ला बॉर्डर से नोएडा ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन 14 ए फ्लावर से गोल चक्कर चौक 15 के रास्ते संदीप पेपर मिल चौक और झुंडपुरा चौक होकर जाएंगे। डीएनडी से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर 18 होकर एलिवेटेड रोड से जाएंगे। कालिंदी कुंज बॉर्डर दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 37 के रास्ते निकलेंगे। वही ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन चरखा गोल चक्कर से कालिंदी कुंज होकर निकलेंगे। वहीं किसानों के मार्च को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी की हुई है। कई थानों की पुलिस और पीएसी को लगाया गया है। चिल्ला, डीएनडी बॉर्डर व महामाया फ्लाईओवर के पास भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी कई चेक प्वाइंट बनाए गए हैं।

]]>
https://punjabshehar.live/2024/12/02/today-farmers-will-march-to-delhi-regarding-their-demands/feed/ 0 23925